महाविद्यालय की समाजोन्मुख, मूल्यपरक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की परम्परा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 30 जून, 2015 को गंगाशील महाविद्यालय में समाजशास्त्र विभाग की स्थापना की गई। विभाग का लक्ष्य समाजशास्त्रीय ज्ञान, अनुसंधान एवं सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से विद्यार्थियों में समाज के प्रति चेतना, वैज्ञानिक एवं तार्किक दृष्टिकोण, मानवीय संवेदनशीलता तथा उत्तरदायी नागरिकता का विकास करना है।
Department’s Vision
‘‘समाजशास्त्रीय ज्ञान, भारतीय जीवन-मूल्यों एवं वैश्विक दृष्टि के समन्वय से सामाजिक न्याय, समता, मानवीय गरिमा तथा सतत विकास पर आधारित संवेदनशील, उत्तरदायी एवं प्रबुद्ध समाज के निर्माण में उत्कृष्ट शैक्षणिक केन्द्र के रूप में प्रतिष्ठित होना।‘‘
Department’s Mission
- विद्यार्थियों को समाज की जटिलताओं को समझने के लिए सैद्धान्तिक और व्यावहारिक शिक्षा प्रदान करना।
- विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, मूल्यपरक एवं शोधोन्मुख समाजशास्त्रीय शिक्षा प्रदान करना।
- सामाजिक उत्तरदायित्व, लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक आदर्शों एवं मानवीय संवेदनशीलता का विकास करना।
- अनुसंधान, विस्तार गतिविधियों एवं सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से सामाजिक समस्याओं के समाधान हेतु रचनात्मक दृष्टिकोण विकसित करना।
- समावेशी, नैतिक एवं नवाचार-आधारित शिक्षा के माध्यम से समाज के लिए उपयोगी, सक्षम एवं उत्तरदायी नागरिक तैयार करना।