गंगाशील महाविद्यालय में इतिहास विभाग की स्थापना वर्ष 2016 में स्नातक स्तर पर की गई। विभाग में प्राचीन, मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास का अध्ययन-अध्यापन कराया जाता है। विभाग का उद्देश्य विद्यार्थियों में ऐतिहासिक चेतना, समालोचनात्मक दृष्टिकोण, शोध अभिरुची तथा भारत की समृद्ध सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के प्रति जागरूकता विकसित करना है ।
Vision (दृष्टि)
"इतिहास के अध्ययन के माध्यम से ऐसे जागरूक, शोधपरक एवं उत्तरदायी नागरिकों का निर्माण करना, जो अतीत की विरासत को समझते हुए वर्तमान का विवेकपूर्ण विश्लेषण करें तथा भविष्य के निर्माण में सार्थक योगदान दें ।"
Aim (लक्ष्य)
विद्यार्थियों को इतिहास, संस्कृति एवं सभ्यताओं का व्यापक ज्ञान प्रदान करते हुए उनमें शोध, विश्लेषण, तार्किक चिंतन, संप्रेषण एवं नेतृत्व कौशल का विकास करना, ताकि वे शिक्षा, शोध, प्रशासन, पुरातत्व, संग्रहालय, पर्यटन, मीडिया तथा अन्य विविध क्षेत्रों में सफल करियर बना सकें ।
Objectives (उद्देश्य)
इतिहास विषय के महत्व एवं प्रासंगिकता से विद्यार्थियों को परिचित कराना ।
- भारतीय एवं विश्व इतिहास की समग्र समझ विकसित करना ।
- शोध, विश्लेषणात्मक सोच एवं प्रभावी लेखन कौशल का विकास करना ।
- सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना ।
- उच्च शिक्षा एवं विभिन्न करियर विकल्पों की जानकारी प्रदान करना ।
- विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं एवं व्यावसायिक अवसरों के लिए प्रेरित एवं तैयार करना ।
Activities (गतिविधियाँ)
- ऐतिहासिक स्थलों, संग्रहालयों एवं पुरातात्विक स्थलों का शैक्षणिक भ्रमण ।
- सेमिनार, कार्यशाला एवं अतिथि व्याख्यान ।
- शोध परियोजनाएँ एवं प्रेजेंटेशन ।
- वाद-विवाद, निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिताएँ ।
- विरासत संरक्षण एवं जागरूकता अभियान ।
- ऐतिहासिक दस्तावेजों, अभिलेखों एवं पांडुलिपियों का अध्ययन ।
- राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठियों में सहभागिता ।
- शैक्षणिक भ्रमण (Educational Tours) एवं फील्ड सर्वे ।
इतिहास विषय क्यों चुनें?
यदि किसी छात्र की रुचि इतिहास, संस्कृति, सभ्यता, लेखन, शोध एवं विश्लेषण में है, तो इतिहास एक उत्कृष्ट विषय है। आज के समय में यदि इतिहास के साथ कंप्यूटर, डिजिटल तकनीक, विदेशी भाषा, शोध कौशल या संचार कौशल भी विकसित किया जाए, तो रोजगार के अवसर और भी अधिक बढ़ जाते हैं।
निष्कर्ष: इतिहास केवल अतीत का अध्ययन नहीं है, बल्कि यह भविष्य के अनेक करियर विकल्पों का आधार भी है। शिक्षा, शोध, प्रशासन, पर्यटन, संग्रहालय, पुरातत्व, संचार, कॉर्पोरेट तथा सांस्कृतिक संरक्षण क्षेत्रों में इतिहास के विद्यार्थियों के लिए व्यापक संभावनाएँ उपलब्ध हैं।
स्नातक (B.A.) में इतिहास विषय लेने के बाद करियर के अवसर
आज के समय में इतिहास (History) केवल शिक्षक या प्रोफेसर बनने तक सीमित नहीं है। इतिहास का अध्ययन छात्रों में शोध (Research), विश्लेषण (Analysis), लेखन (Writing), तार्किकशक्ति (Critical Thinking) और सांस्कृतिक समझ विकसित करता है, जिससे वे अनेक क्षेत्रों में अपना करियर बना सकते हैं।
1. शिक्षा एवं अकादमिक क्षेत्र
- महाविद्यालय शिक्षक (B.Ed. के बाद)
- सहायक प्रोफेसर/प्राध्यापक (M.A., NET/SET एवं Ph.D. के बाद)
- शोधकर्ता (Research Scholar)
- पाठ्यक्रम (Curriculum) निर्माण विशेषज्ञ
- शैक्षणिक कंटेंट राइटर
- शिक्षा सलाहकार
2. पुरातत्व एवं विरासत (Heritage)
- पुरातत्ववद (Archaeologist)
- संग्रहालय क्यूरेटर (Museum Curator)
- अभिलेखागार विशेषज्ञ (Archivist)
- विरासत संरक्षण विशेषज्ञ (Heritage Conservation)
- शिलालेख विशेषज्ञ (Epigraphist)
- मुद्राशास्त्री (Numismatist)
3. सरकारी सेवाएँ
इतिहास के छात्र विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के माध्यम से सरकारी सेवाओं में जा सकते हैं, जैसे—
- UPSC (IAS, IPS, IFS आदि)
- राज्य लोक सेवा आयोग (PCS)
- SSC
- बैंकिंग
- रेलवे